62 साल की उम्र में घर बसाने को तैयार हैं ऐक्ट्रेस कुनिका सदानंद, बताया- 6 रिलेशनशिप रहे हैं
ऐक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने बताया है कि उनके 6 रिलेशनशिप रहे हैं जिनमें 2 लिव-इन रिलेशनशिप, 2 शादियां और 2 शॉर्ट-टर्म रिलेशनशिप रहे। 62-वर्षीय कुनिका ने कहा कि अगर उन्हें सॉलिड कमिटमेंट वाला रिश्ता मिला तो वह इस उम्र में भी उसके लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल वह किसी रिश्ते की तलाश नहीं कर रही हैं।