62 साल का हूं और खुद को पीड़ित मानता हूं: रेप केस में दोषी ठहराए गए तरुण तेजपाल
जूनियर सहकर्मी के यौन शोषण के केस में बॉम्बे हाईकोर्ट से दोषी करार दिए गए 'तहलका' पत्रिका के संस्थापक तरुण तेजपाल ने कोर्ट में अपने प्रति नरमी की गुज़ारिश की है। तरुण ने कहा, "62 साल का हूं और मेरा मानना है कि मैं पीड़ित हूं...मेरी पत्नी है...बस इतना कह सकता हूं कि मेरे प्रति नरमी बरतें।"