62-वर्षीय पूर्व सैनिक ने गुरुग्राम में 18वें फ्लोर की बालकनी से कूदकर की आत्महत्या
पुलिस ने बताया है कि 62-वर्षीय पूर्व सैनिक ने शनिवार को गुरुग्राम में अपनी बेटी के 18वें फ्लोर के फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। बकौल पुलिस, शख्स करीब 5 दिनों पहले अपनी पत्नी संग बेटी के फ्लैट में आया था। पुलिस के अनुसार, परिवार ने पूर्व सैनिक को मानसिक तौर पर अस्थिर बताया और जांच जारी है।