63 कॉल, 47 मेसेज और पूरी रात पति को सॉरी कहने की कोशिश के बाद महिला की सुबह मिली लाश
बरेली (यूपी) में निजी अस्पताल के हॉस्टल में रह रही एक नर्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। जांच के मुताबिक, शादीशुदा नर्स ने रातभर में 63 वॉट्सऐप कॉल, 47 मेसेज और एक वॉयस मेसेज भेजकर किसी बात को लेकर पति से 'सॉरी' बोलने की कोशिश की थी। हालांकि, पति ने एक भी कॉल का जवाब नहीं दिया।