65 वर्षीय बुज़ुर्ग को टिकटॉक पर लड़की से हुआ प्यार, नाइजीरिया जाकर करना चाहता है शादी
एक रेडिट यूज़र ने बताया है कि उसके 65-वर्षीय शादीशुदा अंकल को टिकटॉक पर एक लड़की से प्यार हो गया है और वह लागोस (नाइजीरिया) जाकर उससे शादी करना चाहते हैं। यूज़र के अनुसार, अंकल कई बार लड़की को पैसे भी भेज चुके हैं। बकौल यूज़र, परिवार ने अंकल को रोकने की कोशिश की लेकिन वह किसी की नहीं सुनते।