650 से अधिक अंकों की गिरावट से साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निवेशकों के ₹7.7 लाख करोड़ हुए स्वाहा
बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी शुक्रवार को लगातार 5वें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 662 अंक लुढ़ककर 79,402.29 अंक पर जबकि निफ्टी 218 अंक गिरकर 24,180.80 अंक पर बंद हुआ। 'द इकोनॉमिक्स टाइम्स' के मुताबिक, आज की गिरावट से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के निवेशकों के ₹7.7 लाख करोड़ स्वाहा हो गए।