66 वर्षीय शख्स ने खाते समय निगली मटन की 3.5 सेंटीमीटर की हड्डी, डॉक्टरों ने निकाला
हैदराबाद में डॉक्टरों ने एक 66-वर्षीय शख्स के हृदय के पास ग्रासनली में फंसी मटन की हड्डी को सफलतापूर्वक निकाला है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स ने दांतों की कमी के चलते एक शादी समारोह में मटन खाते समय गलती से 3.5 सेंटीमीटर की हड्डी निगल ली थी। इसके बाद उसे सीने में दर्द और अल्सर जैसी समस्याएं हो रही थीं।