66 साल के होने में ज़रूर कुछ खास बात है: अमित शाह द्वारा जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पर थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फोन कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पर वह हैरान हुए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "66 साल का होने में ज़रूर कुछ विशेष बात है..आपकी शुभकामनाओं के लिए आभार।" थरूर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।