66-वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल अपने से 28 साल छोटी बुलबुल साहा से करेंगे शादी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल 2 मई को कोलकाता में 38-वर्षीय बुलबुल साहा से शादी करेंगे। 66-वर्षीय अरुण लाल ने कथित तौर पर अपनी पहली पत्नी रीना देवी से सहमति ली है जो बीमार हैं। अरुण और रीना का तलाक हो चुका है लेकिन रीना की बीमारी के चलते दोनों अब भी साथ रहते हैं। बुलबुल पेशे से शिक्षिका हैं।