67 साल के बॉयफ्रेंड ने 30 साल की गर्लफ्रेंड का छत्तीसगढ़ में किया मर्डर
धमतरी (छत्तीसगढ़) में 67-वर्षीय शख्स जगन्नाथ मारकंडे ने अपनी 30-वर्षीय प्रेमिका पुष्पा मारकंडे की चाकू मारकर हत्या कर दी है। जगन्नाथ को शक था कि पुष्पा का किसी अन्य से अफेयर है। महिला का पति जेल में बंद है और जगन्नाथ का पुष्पा के घर आना-जाना लगा रहता था और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया था।