68 साल के अनुपम खेर ने कंधे के फ्रैक्चर से उबरने के बाद शुरू किया वर्कआउट, शेयर किया वीडियो

अभिनेता अनुपम खेर (68) ने अपने वर्कआउट का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "फिल्म 'विजय 69' की शूटिंग के दौरान दाहिने कंधे में फ्रैक्चर होने के कारण मुझे करीब 5 महीने के लिए वर्कआउट रोकना पड़ा। अब मैंने शुरू से शुरुआत कर दी है।" बकौल खेर, उन्होंने वीडियो इसलिए शेयर किया ताकि उन्हें 'ज़िम्मेदारी महसूस हो'।

Load More