68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में किसने जीता कौनसा अवॉर्ड?
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' को 'बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट' का अवॉर्ड मिला। बीजू मेनन (एके अयप्पानुम कोशियम) को बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर और लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (शिवरंजिनियम इनुम सिला पेंगलम) को बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस चुना गया। 'एके अयप्पानुम कोशियम' ने बेस्ट डायरेक्शन और बेस्ट ऐक्शन डायरेक्शन (स्टंट कोरियोग्राफी) का अवॉर्ड अपने नाम किया।