68वें स्थान पर लुढ़के रॉजर फेडरर, पिछले 22 साल में उनकी सबसे खराब रैंकिंग
चोट के कारण कई टूर्नामेंट्स से बाहर होने के बाद पूर्व विश्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी रॉजर फेडरर 68वें स्थान पर लुढ़क गए हैं। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर की यह 22-वर्ष में सबसे खराब रैंकिंग है। वहीं, डानिल मेदवेदेव ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है और अलेक्ज़ेंडर ज़्वेरेव दूसरे नंबर जबकि नोवाक जोकोविच तीसरे नंबर पर हैं।