कनाडा के 69 वर्षीय मार्क ने 30,000 किलोमीटर साइकिल चलाकर कैंसर अनुसंधान के लिए जुटाए ₹65 लाख
कनाडा के 69 वर्षीय मार्क हर्बस्ट ने 324 दिनों में 30,000 किलोमीटर साइकिल चलाकर 25 देशों की यात्रा की और विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इसके ज़रिए कैंसर अनुसंधान के लिए $67,746 (करीब ₹65 लाख) जुटाए। यह उपलब्धि मार्क ने अपनी पत्नी जैकी को समर्पित किया है जिनका 2021 में 55 साल की उम्र कैंसर से निधन हो गया था।