7.1 तीव्रता का भूकंप आने के बाद तिब्बत में 126 लोगों की हुई मौत, 188 लोग हैं घायल
चीन की न्यूज़ एजेंसी शिनहुआ के अनुसार, तिब्बत में मंगलवार सुबह आए 7.1 तीव्रता के भूकंप से अब तक कम-से-कम 126 लोगों की मौत हो गई। भूकंप के कारण करीब 188 लोग घायल हो गए हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए हर संभव प्रयास करने के आदेश दिए हैं।