7.7 तीव्रता के भूकंप के एक दिन बाद म्यांमार में फिर आया भूकंप
म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भूकंप और कई आफ्टरशॉक्स आने के बाद शनिवार को वहां फिर भूकंप आया। यूएसजीएस के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर शनिवार के भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। म्यांमार में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप में अब तक 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 2,300 से अधिक लोग घायल हैं।