7 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में खुलेंगे 2 नए IPO, 6 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट
7 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में 2 नए आईपीओ खुलेंगे। इनमें से एक शिव टेक्सकेम का आईपीओ 8 अक्टूबर को खुलेगा और 10 अक्टूबर को बंद होगा और दूसरा गरुड़ कंस्ट्रक्शन ऐंड इंजीनियरिंग का आईपीओ भी 8 अक्टूबर को खुलेगा और 10 अक्टूबर को बंद होगा। वहीं, 6 कंपनियां शेयर बाज़ार में अपनी शुरुआत करेंगी।