7 घंटे लेट हुई दुबई जाने वाली एयर इंडिया, मुंबई में फंसे 250 यात्री
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को दुबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट करीब 7 घंटे लेट हो गई जिससे 250 यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में यात्री एयरपोर्ट के एयरोब्रिज पर खड़े होकर एयरलाइन अधिकारियों से बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।