7 दिन के अंतराल पर विस्तारा ने मेरे 2 बैग तोड़ दिए, मुझे वे वापस चाहिए: सिंगर बेनी दयाल

प्लेबैक सिंगर बेनी दयाल ने वीडियो शेयर कर विस्तारा एयरलाइंस की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "7 दिन के अंतराल पर विस्तारा ने मेरे 2 बैग तोड़ दिए और मुझे इनकी अब भी ज़रूरत है...और मुझे वे वापस चाहिए।" उन्होंने कहा, "विस्तारा, आपकी सर्विस बेकार है।" बकौल बेनी, एयरलाइंस इस मसले में ग्राउंड स्टाफ को उचित दिशानिर्देश नहीं दे रहीं।

Load More