7 नवजातों की जान लेने वाली 33 वर्षीय ब्रिटिश नर्स को मिली जीवनभर जेल में रहने की सज़ा
33-वर्षीय ब्रिटिश नर्स लूसी लेटबी को 2015-2016 के दौरान अस्पताल में 7 नवजातों की हत्या और 6 अन्य को मारने की कोशिश करने के मामले में जीवनभर जेल में रहने की सज़ा सुनाई गई है। बच्चों को मारने के लिए नर्स ने इंसुलिन/दूध/हवा का इंजेक्शन दिया था। यूके में जघन्य अपराध करने वालों को आजीवन कारावास की सज़ा होती है।