7 बदलावों के साथ शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को मिला 'यू/ए' सर्टिफिकेट

ऐक्टर शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जवान' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने 'यू/ए' सर्टिफिकेट दिया है। सीबीएफसी ने फिल्म में 7 बदलाव करने का निर्देश दिया है। डायरेक्टर अटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज़ होगी और इस फिल्म में ऐक्टर विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर, अभिनेत्री नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी हैं।

Load More