7 माह बाद ओलंपिक्स होंगे, अब तक खिलाड़ियों की तैयारी के लिए कैम्प नहीं लगे हैं: बजरंग पूनिया
रेसलर बजरंग पूनिया ने खेल मंत्रालय से जल्द-से-जल्द कुश्ती की गतिविधियां शुरू करवाने की गुज़ारिश की है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "कई महीनों से कुश्ती का कामकाज ठप है। न कोई नैशनल (टूर्नामेंट) हुआ और न खिलाड़ियों की तैयारी के लिए कैम्प लगे हैं। 7 महीने बाद ओलंपिक्स भी हैं लेकिन कोई भी ओलंपिक्स के लिए गंभीर नहीं दिख रहा।"