7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनावों में किस पार्टी ने कितनी सीटों पर दर्ज की जीत?

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनावों में कांग्रेस व टीएमसी ने 4-4 जबकि बीजेपी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। विक्रावांडी (तमिलनाडु) सीट पर डीएमके और जालंधर पश्चिम (पंजाब) सीट पर 'आप' विजयी हुई है। इसके अलावा रुपौली (बिहार) विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह को जीत मिली है।

Load More