7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव की मतगणना शुरू

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव की मतगणना शनिवार को शुरू हो गई। बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। हिमाचल प्रदेश में 3, उत्तराखंड में 2, पश्चिम बंगाल में 4 और मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु व बिहार में एक-एक सीट पर उप-चुनाव हुए थे।

Load More