7 वर्षीय बच्चे के फेफड़े में फंसी सिलाई मशीन की सुई को एम्स के डॉक्टरों ने चुंबक से निकाला
दिल्ली स्थित एम्स के डॉक्टरों ने 7-वर्षीय बच्चे के बाएं फेफड़े में धंसी सिलाई मशीन की 4 सेंटीमीटर लंबी सुई को चुंबक से खींचकर सफलतापूर्वक निकाला है। डॉक्टरों ने 15 मिनट के अंदर एंडोस्कोपी के ज़रिए सुई को निकाल लिया। बच्चे को हिमॉप्टिसिस (खांसी के साथ ब्लीडिंग) की शिकायत के बाद गंभीर हालत में बुधवार को एम्स लाया गया था।