7 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने 31 वर्ष की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 5 टी20 विश्व कप और 2 वनडे विश्व कप जीतने वाली लैनिंग ने सभी फॉर्मेट में 241 मैच खलते हुए 17 शतक जड़े और 8,352 रन बनाए। लैनिंग ने 2010 में इंटरनैशनल डेब्यू किया था।