7 साल के बच्चे के ऊपर पलट गया ई-रिक्शा, हरियाणा से सामने आया दर्दनाक वीडियो
हरियाणा के फरीदाबाद में ई-रिक्शा के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत हो गई है। घटना के समय बच्चा गली में साइकिल चला रहा था और मोड़ पर पानी की बोतलों से भरे ई-रिक्शे से उसकी टक्कर हो गई थी। इसके बाद अनियंत्रित ई-रिक्शा बच्चे के ऊपर पलट गया। इस घटना का वीडियो सामने आया है।