7 साल पहले ब्रेस्ट कैंसर का पता चला, लेकिन कीमोथेरेपी नहीं करवाई: सुपरमॉडल एली
प्रसिद्ध सुपरमॉडल एली मैकफर्सन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें 7 साल पहले ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था लेकिन उन्होंने कीमोथेरेपी नहीं करवाई। उन्होंने कहा, "यह एक सदमा था।" उन्होंने कहा, "मानक चिकित्सा समाधानों को नकारना मेरे जीवन में अब तक का सबसे मुश्किल काम था लेकिन अपनी आंतरिक भावना को नकारना और भी मुश्किल होता।"