7 साल बाद गई नौकरी, मां से छिपना और फिर शुरू डबल लाइफ; रेडिट पर शख्स ने शेयर किया दर्द
गुरुग्राम के एक शख्स की नौकरी 7-साल बाद चली गई लेकिन वह यह अपने माता-पिता को नहीं बता पाया। उसने रेडिट पर बताया कि वह रोज़ाना घर से ऑफिस जाने का बहाना कर स्टारबक्स जाता और वहां नौकरी खोजने के साथ-साथ प्रोग्रामिंग सीखने में समय बिताता। वह दिन के एक हिस्से में बच्चों को पढ़ाकर शाम को घर आता है।