7 साल में 125% रिटर्न, निवेशकों के लिए मुनाफे का डबल इंजन बना नोएडा प्रॉपर्टी मार्केट
एनारॉक की रिपोर्ट के अनुसार, 7 साल में नोएडा में प्रॉपर्टी की कीमतें 125% बढ़कर ₹10,780/वर्गफीट पहुंच गई हैं और रेंटल यील्ड भी 3.2% से बढ़कर 3.9% हुई। नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग में 72% की भारी गिरावट के बावजूद मज़बूत मांग से नोएडा रियल एस्टेट निवेशकों के लिए बंपर रिटर्न और किराये से कमाई का डबल इंजन साबित हुआ है।