7 साल में अपनी पहली चीन यात्रा में पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से तियानजिन में मुलाकात की। इससे 10 महीने पहले पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर रूस के कज़ान शहर में मुलाकात की थी। गौरतलब है कि पीएम मोदी 7 वर्षों में अपनी पहली चीन यात्रा पर एससीओ समिट के लिए पहुंचे हैं।