7 साल से मुंबई में रह रहा है शहज़ाद, बांग्लादेशी नहीं है: सैफ पर हमले के आरोपी के वकील
अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहज़ाद को बांग्लादेशी बताए जाने पर उसके वकील संदीप शेखाने ने कहा, "पुलिस के पास इसका...कोई सबूत नहीं है कि वह बांग्लादेशी है।" उन्होंने कहा, "वह 7-वर्ष से अधिक समय से यहां रह रहा है...उसका परिवार मुंबई में है।" आरोपी को 5 दिन की कस्टडी में भेजा गया है।