7 साल तक फिल्में कीं लेकिन टीवी से मुझे सम्मान मिला: 'भाबीजी घर पर हैं' फेम आसिफ शेख
टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' फेम आसिफ शेख ने बताया है कि उन्होंने 7 साल तक फिल्मों में काम किया लेकिन टीवी में काम करने पर उन्हें सम्मान मिला है। शेख ने कहा कि आज उनके पास जो भी है वो टीवी में काम करने की वजह से है। बकौल शेख, फिल्मों में उन्हें कभी अच्छे रोल नहीं मिले।