7 साल बाद राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमत हुए ईरान और सऊदी अरब
ईरान और सऊदी अरब शुक्रवार को राजनयिक संबंध बहाल करने और 2 महीने के भीतर दूतावास खोलने पर सहमत हो गए।
दोनों देश 2001 में हुए सुरक्षा सहयोग समझौते को सक्रिय करने पर भी सहमत हुए हैं। इस समझौते का एलान चीन में किया गया। गौरतलब है, सऊदी ने 2016 में ईरान से अपने संबंध तोड़ लिए थे।