70% झुलसने के बावजूद खुद स्कूटर चलाकर अस्पताल पहुंची यूपी की महिला, हुई मौत
फर्रुखाबाद (यूपी) में बीते दिनों करीब 70% झुलसने के बावजूद स्कूटर चलाकर अस्पताल पहुंची एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने मरने से पहले पिता को बताया था कि कई महीनों से उसका पीछा कर रहे एक शख्स व उसके 5 साथियों ने उसे आग लगाई। बकौल परिजन, महिला पर शख्स बात करने का दबाव बनाता था।