70% महिलाओं को नहीं पता होता कि उन्हें PCOS है: 'शार्क टैंक इंडिया' की जज नमिता थापर
'शार्क टैंक इंडिया' शो की जज नमिता थापर ने पीसीओएस को लेकर कहा है, "20% भारतीय महिलाएं इससे जूझती हैं लेकिन पता चलने में वर्षों लग जाते हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 70% महिलाएं नहीं जानती...उन्हें पीसीओएस है।" उन्होंने कहा, "पेल्विक एग्ज़ाम, अल्ट्रासाउंड और ब्लड टेस्ट से इसका पता चलता है...देर करने से डायबिटीज़, हृदय रोग, इनफर्टिलिटी का खतरा बढ़ता है।"