70% ही स्क्रिप्टेड क्यों होता है 'कपिल शर्मा शो'? कीकू शारदा ने खोला राज़
कॉमेडियन कीकू शारदा ने 'कपिल शर्मा शो' के 70% स्क्रिप्टेड जबकि 30% पूरी तरह स्पॉन्टेनियस होने का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि सेलिब्रिटी मेहमानों को पहले से जोक्स/पंचलाइंस/किरदारों के बारे में नहीं बताया जाता ताकि उनका स्वाभाविक रिएक्शन मिल सके। बकौल कीकू, सेलिब्रिटी कई बार बातचीत को नई दिशा में ले जाते हैं इसलिए ऑन-द-स्पॉट बदलाव करने पड़ते हैं।