70 iPhone, 36 एप्पल वॉच और लैपटॉप; CCTV कैमरे में कैद हुई ₹1 करोड़ की लूट
अहमदाबाद (गुजरात) में इनग्राम माइक्रो के गोदाम से करीब ₹1 करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट चोरी हो गए जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। चोरों ने 40 आईफोन-17, 30 आईफोन-16, 36 एप्पल वॉच, 15 डेल और 11 एचपी लैपटॉप समेत अन्य सामान चुराया। सीसीटीवी में चेहरे ढके तीन संदिग्ध कैद हुए। पुलिस उनकी पहचान और तलाश में जुटी है।