70 वर्ष की उम्र में छत्तीसगढ़ के मंत्री टी.एस. सिंह देव ने की स्काई डाइविंग

छत्तीसगढ़ के 70-वर्षीय मंत्री टी.एस. सिंह देव ने ऑस्ट्रेलिया में स्काई डाइविंग करने का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "यह एकदम अद्भुत एडवेंचर था। काफी सुखद अनुभव रहा।" वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा, "वाह महाराज साहब!! आपने तो कमाल कर दिया! हौसले यूं ही बुलंद रहें।"

Load More