70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है: वायनाड में हुए भूस्खलन पर लोकसभा में राहुल गांधी
वायनाड (केरल) में हुए भूस्खलन पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है, "इस भूस्खलन के चलते अब तक 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।" उन्होंने कहा, "मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि पीड़ितों की हरसंभव सहायता की जाए और मृतकों के परिजन को तत्काल मुआवज़ा दिया जाए।"