70 साल बाद पर्यटकों के लिए खोली गई दिल्ली की यह ऐतिहासिक इमारत
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली की ऐतिहासिक इमारत शीश महल को 70 साल बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया है। उत्तरी दिल्ली के शालीमार बाग में स्थित शीश महल का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां के शासनकाल में 1653 में हुआ था। इस इमारत को बलुआ पत्थर से बनाया गया है।