700% से अधिक का रिटर्न देने वाला स्टॉक 1 ही दिन में 19% टूटा, आखिर क्यों हुआ ऐसा?
पिछले कुछ वर्षों से निवेशकों को अच्छा रिटर्न देने वाले स्टॉक एमपीएस लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली। बीते 5 वर्षों में 747% रिटर्न देने वाला यह स्टॉक शुक्रवार को 19% से अधिक टूट गया। शेयरों में गिरावट के पीछे की वजह चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों को माना जा रहा है।