700 शवों के पोस्टमॉर्टम में सहायता कर चुकी महिला को मिला राम मंदिर के समारोह का न्योता

कांकेर (छत्तीसगढ़) के नरहरपुर स्वास्थ्य केंद्र की संतोषी दुर्गा नामक 35 वर्षीय ऑटोप्सी असिस्टेंट को अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का न्योता मिला है। वह सफाईकर्मी के तौर पर 700 से अधिक शवों के पोस्टमॉर्टम में सहायता कर चुकी हैं। दुर्गा ने कहा, "भगवान राम ने न्योता भेजकर मुझे अयोध्या बुलाया है।"

Load More