72% महिलाएं मां बनने के बाद डिप्रेशन में चली जाती हैं: चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट
चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट स्वेच्छा गांधी ने एक पॉडकास्ट में कहा है कि 72% महिलाएं मां बनने के बाद डिप्रेशन में चली जाती हैं। उन्होंने बताया, "इसका कारण पारिवारिक व्यवस्था है जिसमें बच्चे की मां के बजाय परिवार के अन्य लोग चीजें थोपते हैं। जैसे मां चॉकलेट खाने से मना करती है लेकिन बच्चे के रोने पर दादी उसे खिला देती है।"