72 लोगों से पत्नी का रेप कराने वाले फ्रांसीसी शख्स ने की थी उसे 'सेक्स एडिक्ट' बताने की कोशिश
फ्रांस में 2011-2020 तक पत्नी को ड्रग्स देकर 72 अजनबी लोगों से उसका रेप कराने के आरोपी शख्स ने अपना गुनाह छिपाने के लिए उसे 'सेक्स एडिक्ट' बताने की कोशिश की थी। पत्नी द्वारा स्त्री रोग संबंधी समस्याओं को लेकर इलाज कराने के लिए कहे जाने पर शख्स ने आरोप लगाया कि उसकी अनुपस्थिति में उसने (पत्नी) कई अफेयर रखे।