72 लोगों को ले जा रहा विमान नेपाल में एयरपोर्ट के रनवे पर हुआ क्रैश
येती एयरलाइन्स का 72 सीटों वाला एक विमान रविवार को नेपाल में पोखरा इंटरनैशनल एयरपोर्ट और पुराने एयरपोर्ट के बीच रनवे पर क्रैश हो गया। येती एयरलाइन्स के प्रवक्ता ने बताया है कि विमान में 68 यात्री और क्रू के 4 सदस्य सवार थे। घटनास्थल पर विमान में लगी आग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।