72वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में प्रतिभागियों से जुड़ी कौनसीं बातें रहीं खास?
इस साल की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता खास रही क्योंकि पहली बार दो ट्रांसजेंडर महिलाओं मरीना मेशेटी (मिस पुर्तगाल) और रिक्की कोले (मिस नीदरलैंड्स) ने पेजेंट में हिस्सा लिया। मिस ग्वाटेमाला मिशेल कॉन और मिस कोलंबिया मारिया कैमिला अवेला पहली शादीशुदा महिलाएं व मांएं हैं जिन्होंने पेजेंट में कम्पीट किया। पाकिस्तान से पहली बार किसी प्रतिभागी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।