73 दिन से जारी युद्ध में रूस के अब तक 25 हज़ार से अधिक सैनिक मारे गए: यूक्रेन
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि अभी तक की लड़ाई में रूस के 25,100 सैनिक मारे गए हैं। मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि अब तक रूस के 1,122 टैंक, 509 आर्टिलरी सिस्टम, 155 हेलीकॉप्टर, 84 ऐंटी-एयरक्राफ्ट वॉरफेयर सिस्टम और 199 एयरक्राफ्ट को भी नष्ट कर दिया गया है। यूक्रेन-रूस युद्ध का आज (शनिवार) 73वां दिन है।