73 साल के भजन सम्राट अनूप जलोटा करेंगे चौथी शादी? 37 साल छोटी जसलीन से रिश्ते पर दिया जवाब
73-वर्षीय भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपने से 37-साल छोटी जसलीन मथारू संंग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि जसलीन ने 'बिग बॉस' में पॉपुलैरिटी के लिए उनके साथ रिश्ते में होने का दावा किया था लेकिन इस बात में सच्चाई नहीं है। जलोटा ने चौथी शादी करने के सवाल पर कहा कि अब प्यार नहीं होगा।