74 वर्षीय बुज़ुर्ग से सेक्स वर्कर को मिलवाने के बाद ₹30 लाख की उगाही करने वाले 2 लोग हुए अरेस्ट
पुणे (महाराष्ट्र) में एक 74-वर्षीय बुज़ुर्ग को सेक्स वर्कर से मिलवाने के बाद उससे ₹30.3 लाख की उगाही करने के आरोप में एक शख्स व महिला को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों ने बुज़ुर्ग से कहा था कि चोरी के मामले में गिरफ्तार सेक्स वर्कर के फोन में उसका नंबर मिला है और पुलिस कार्रवाई कर सकती है।